27 नवंबर 2024 - 09:31
ज़ायोनी नागरिकों ने नेतन्याहू के दावों की खिल्ली उड़ाई, हिज़्बुल्लाह जीत गया

इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 60.8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि "ज़ायोनी शासन " ने हिज़्बुल्लाह पर जीत हासिल नहीं की है; केवल 25.8% लोग इस शासन को विजयी मानते हैं और 13.4% ने कहा कि वे इस बारे में निश्चित नहीं हैं।

ज़ायोनी शासन और हिज़बुल्लाह लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते की घोषणा और दो महीने के युद्ध की समाप्ति के साथ, इस शासन के टेलीविजन चैनल 13 ने एक सर्वेक्षण जारीकिया है जिसके आधार पर अधिकांश ज़ायोनी अतिक्रमणकारियों का  मानना ​​है कि ज़ायोनी शासन हिज़्बुल्लाह को हराने में सक्षम नहीं है। 

इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 60.8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि "ज़ायोनी शासन " ने हिज़्बुल्लाह पर जीत हासिल नहीं की है; केवल 25.8% लोग इस शासन को विजयी मानते हैं और 13.4% ने कहा कि वे इस बारे में निश्चित नहीं हैं।

इस सर्वेक्षण में 44% प्रतिभागियों ने युद्ध को समाप्त करने का आह्वान किया, और 37% ने हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम का विरोध किया।

ग़ज़्ज़ा के मोर्चे पर यह सर्वेक्षण दर्शाता है कि 65.7 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि युद्ध समाप्त होना चाहिए और कैदियों को वापस लौटाया जाना चाहिए।